
Mi 11 Lite भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत-फीचर्स
AajTak
Xiaomi भारत में Mi 11 Lite को 22 जून को लॉन्च करने वाला है. इसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. ये Mi 11 सीरीज का लो-कॉस्ट फोन होगा. चीन में Mi 11 Lite को 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट्स में उतारा गया है.
Xiaomi भारत में Mi 11 Lite को 22 जून को लॉन्च करने वाला है. इसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. ये Mi 11 सीरीज का लो-कॉस्ट फोन होगा. चीन में Mi 11 Lite को 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट्स में उतारा गया है. हालांकि, भारत में किसी एक के ही लॉन्च होने की संभावना है. Xiaomi Mi 11 Lite को भारत में 22 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी. आपको बता दें 22 जून वाले इवेंट में कंपनी अपनी नई स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve Active को भी लॉन्च करेगी. Mi 11 Lite की कीमत की बात करें तो चीन में इसके बेस 8GB + 128GB वेरिएंट को RMB 2,299 (लगभग 25,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था. वहीं, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,599 (लगभग 28,800 रुपये) रखी गई थी. उम्मीद है कि भारत में भी इस फोन की कीमत इसी के आसापास रखी जा सकती है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












