
MG Service On Wheels: कार खराब होने पर वर्कशॉप जाने का झंझट नहीं, अब घर आकर ठीक करेगी ये कंपनी
AajTak
MG Service On Wheels: कंपनी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपनी इस सर्विस को गुजरात में लॉन्च कर दिया है. कंपनी की योजना इस सेवा को देश के और भी क्षेत्रों शुरू करने की है. कार की नियमित सर्विस के अलावा, खराब पार्ट्स को बदलने, इंजन में छोटी-मोटी खराबी, टायर या बैटरी की समस्या जगह पर ही ठीक की जाएगी.
अगर आप कार से सफर करते हैं और अपके पास एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) की कार है. तो फिर आपके लिए खुशखबरी है. अब कार में कुछ भी खराबी आने पर आपको वर्कशॉप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे आपकी कार में जहां पर खराबी आएगी कंपनी के कर्मचारी वहीं आकर उसे ठीक कर देंगे.
ग्राहकों को मिलेगी डोरस्टेप सेवा MG Motor India ने अपने ग्राहकों के लिए 'MG सर्विस ऑन व्हील्स' नाम से एक डोरस्टेप रिपेयर और मेंटेनेंस सर्विस लॉन्च की है. ग्राहकों को फास्ट सर्विस देने के उद्देश्य से कंपनी ने इस पहल की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की है. कंपनी के इस प्रोगाम में कार मालिकों को ब्रेकडाउन, इमरजेंसी में मदद के साथ ही कार की नॉर्मल सर्विसिंग की सुविधा भी दी जाएगी.
मोबाइल वर्कशॉप की तरह काम MG Service on Wheels प्रोग्राम एक मोबाइल वर्कशॉप की तरह काम करेगा. V3cars की रिपोर्ट के मुताबिक, जिसमें कंपनी के सर्टिफाइड कर्मचारी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कंपनी की गाड़ियों की सर्विसिंग और मेंटिनेंस से संबंधित जरूरी सामान और पार्ट्स इस वर्कशॉप में मौजूद होंगे. जो कार की नियमित सर्विस के अलावा, खराब पार्ट्स को बदलने, इंजन में छोटी-मोटी खराबी, किसी भी तरह की इलेक्ट्रिक या बैटरी की समस्या, टायर में किसी तरह की दिक्कत, सस्पेंशन प्रॉब्लम को जगह पर ही ठीक करने जैसी सुविधाएं मुहैया कराएंगे.
कंपनी के ऐप से करा सकेंगे बुकिंग सर्विस ऑन व्हील्स सेवा पाने के लिए कंपनी के ग्राहक आसानी से बुकिंग करा सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्विस के लिए कंपनी की ऐप या वेबसाइट पर कस्टम लॉगिन कर बुकिंग करा सकते हैं. कंपनी के इस कदम के बाद देश में मॉरिस गैराज के सर्विस नेटवर्क का विस्तार होगा. इसके अलावा ग्राहकों से जुड़ने और उन्हें तेज सेवाएं देने में मदद मिलेगी.
यहां शुरू की गई सर्विस कंपनी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत अपनी इस सर्विस को गुजरात में लॉन्च कर दिया है. इसके बाद कंपनी की योजना इस सेवा को देश के और भी क्षेत्रों और tier 1 व tier 2 शहरों में शुरू करने की है. हालांकि, कार में कोई बड़ी डैमेज या इंजन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आने की स्थिति में यह मोबाइल वर्कशॉप आपकी कार को दुरुस्त करने के लिए कंपनी की वर्कशॉप पर लेकर आएगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












