
Mexico Road Accident: मेक्सिको में एक ट्रक ने टोल बूथ और अन्य वाहनों को मारी टक्कर, 19 लोगों की मौत
ABP News
Mexico Road Accident: सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के कुछ वीडियो में टक्कर के बाद वाहनों में आग लगी देखी गई और कुछ वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं.
Mexico Road Accident: मध्य मेक्सिको (Mexico) में शनिवार को एक मालवाहक ट्रक ने राजमार्ग स्थित शुल्क चौकी (टोल बूथ) और छह अन्य वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मेक्सिको के संघीय सड़क एवं पुल तथा संबंधित सेवा एजेंसी ने एक बयान जारी कर बताया कि शैंपू बनाने में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ ले जा रहे ट्रक के ब्रेक खराब हो गए थे, जिससे यह टोल बूथ और अन्य वाहनों से टकरा गया.
सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के कुछ वीडियो में टक्कर के बाद वाहनों में आग लगी देखी गई और कुछ वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं.

ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल तो भड़का तुर्की, कर दिया जंग में उतरने का ऐलान, समंदर में गिराए मिसाइल









