
Memes: उठने लगी 2000 के नोट की अर्थी... RBI के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि RBI ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपए के नोट पर बड़ा फैसला लेते हुए 2016 के नोटबंदी के बाद जारी 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का ऐलान किया है. हालांकि बाजार में मौजूद 2000 नोट फिलहाल चलन में रहेंगे. RBI के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़ आ गई है. देखें ट्विटर से लेकर फेसबुक तक क्या हलचल मची है...
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने की घोषणा की है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हल्ला मचा हुआ है. लोग एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर कर रहे हैं. जिसे देखकर कोई शायद ही अपनी हंसी रोक पाए.
दरअसल, आरबीआई ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि 2000 के नोट वैध रहेंगे और इन्हें 30 सितंबर तक बैंकों में जमा कराया जा सकता है. बयान में ये भी कहा गया है कि लोग अगर चाहें तो 2000 के नोट को अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं. या फिर किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर इन्हें दूसरे नोट से बदलवा सकते हैं. इसके साथ ही बैंक अकाउंट में नोट जमा कराने की कोई सीमा फिलहाल तय नहीं की गई है. ऐसे में इस पर मौजूदा नियम की लागू होंगे.
इस यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जिन लोगों के पास घर पर ढेर सारे 2000 के नोट हैं.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












