
Meghalaya Honeymoon Horror: सोनम पहुंची गुवाहाटी एयरपोर्ट, 10 बजे के बाद कोर्ट में पेशी की तैयारी
AajTak
मेघालय हनीमून हॉरर केस (Meghalaya honeymoon horror case) में मुख्य आरोपी महिला सोनम को पुलिस ने शिलॉन्ग लाकर मेडिकल जांच करवाई है और अब 10 बजे के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी. वहीं बाकी चारों आरोपी भी आज शिलॉन्ग पहुंचेंगे और फिर कोर्ट में पेश होंगे.
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गुवाहाटी एयरपोर्ट से शिलॉन्ग लाया गया, जहां मेडिकल जांच और थाने में औपचारिकताओं के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. मंगलवार को करीब 11 बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह दोपहर तक शिलॉन्ग के सदर अस्पताल थाने पहुंची. वहां से उसे मेडिकल के लिए गणेश अस्पताल ले जाया गया, जहां दो घंटे तक जांच चली.
शाम करीब साढ़े तीन बजे सोनम को दोबारा थाने लाया गया. अब आज किसी भी समय कोर्ट में उसकी पेशी हो सकती है, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी. इस बीच केस के चार अन्य आरोपी भी आज शिलॉन्ग पहुंच रहे हैं, जिनकी मेडिकल जांच के बाद उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जाएगा.
मंगलवार की टाइमलाइन
भारी सुरक्षा में गुवाहाटी से शिलॉन्ग लाए जा रहे आरोपी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के बाद अब इस वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को भी मेघालय पुलिस आज शिलॉन्ग लेकर जा रही है. ये चारों राज कुशवाह, विशाल उर्फ विक्की, आनंद और आकाश को मंगलवार देर रात इंदौर से दिल्ली और फिर दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया. गुवाहाटी एयरपोर्ट पर मेघालय पुलिस की विशेष टीम पहले से तैनात थी, जो आरोपियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिलॉन्ग लेकर जाएगी. पुलिस अब इनकी मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेशी की तैयारी कर रही है, जहां रिमांड की मांग की जाएगी.
हत्या के बाद इंदौर लौटी थी सोनम, 3 दिन तक फ्लैट में छिपी रही

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










