
Meesho पर बिक रही थी लॉरेंस बिश्नोई की फोटो वाली टीशर्ट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
AajTak
पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चेहरे वाली टी-शर्ट्स बेचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर इस कदम की जमकर आलोचना हो रही है.
पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चेहरे वाली टी-शर्ट्स बेचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर इस कदम की जमकर आलोचना हो रही है. लॉरेंस बिश्नोई पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत केस दर्ज है. उसके खिलाफ 70 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं. हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई नाम सामने आया था.
फिल्म निर्माता आलिशान जाफरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुद्दे को उठाया और इसे भारत में ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन का ताजा उदाहरण बताया. जाफरी ने अपने पोस्ट में कहा कि इस तरह की टी-शर्ट्स युवा पीढ़ी में गलत आदर्श स्थापित कर सकती हैं. उन्होंने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि ऐसे उत्पाद अपराधियों के प्रति सहानुभूति बढ़ाने का काम कर सकते हैं.
सोशल मीडिया पर इस कदम को अपराधियों को महिमामंडित करने और समाज में नकारात्मक संदेश फैलाने के रूप में देखा जा रहा है. मीशो के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जहां यूजर्स कंपनी से ऐसी टी-शर्ट्स की बिक्री बंद करने की मांग कर रहे हैं.हालांकि, खबर लिखे जाने तक मीशो के प्लेटफॉर्म पर ये टी-शर्ट्स "आउट ऑफ स्टॉक" बताई जा रही हैं.
लॉरेंस बिश्नोई कौन हैं?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












