
Meerut News: चावल लेने गई नाबालिग से दरिंदगी, अपहरण के बाद गैंगरेप
AajTak
UP News: मेरठ में नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप हुआ है. मामला जानी थाना क्षेत्र इलाके का है. टेंपो ड्राइवर और उसके 2 दोस्तों पर लड़की को अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगा है.
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप हुआ है. मामला जानी थाना क्षेत्र इलाके का है. एक टेंपो ड्राइवर और उसके दो दोस्तों पर उस लड़की को अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगा है. आरोप है कि तीनों आरोपियों ने नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंधाकर परतापुर बाइपास स्थित एक होटल में ले गए. वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया.
पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी आफिस पर की. जानी थाने को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए है. इसके बाद पीड़िता ने जानी थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
दर्ज मुकदमे के अनुसार, आरोप लगाया कि 21 मई की शाम को युवती अपने घर से चावल लेने गई थी लेकिन फिर घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की. परिजनों को पता चला कि वह एक टेंपो में देखी गई है. टेंपो में ड्राइवर और उसके दो दोस्त भी थे. उन्होंने उसका अपहरण कर लिया. उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे परतापुर बाइपास स्थित एक होटल में ले गए. वहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. जैसे-तैसे परिजनों को युवती मिली.
युवती के परिजनों का आरोप है कि पहले तो पुलिस उनकी एफआईआर तक नहीं लिख रही थी. उनको बस इधर-उधर टरकाते रहे. जब पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई तभी ही जानी थाने में आरोपी टेंपो चालक प्यारे, उसके दोस्त शिव कुमार और विकास के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हो पाया. पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










