
MCPI अध्यक्ष ने मीडिया पर उठाया सवाल, चित्रा त्रिपाठी ने लगा दी क्लास
AajTak
माफिया अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज के नैनी जेल लाया जा चुका है. विपक्ष सवाल कर रहा है कि आखिर इतने खूंखार डॉन को पुलिस वैन में क्यों लाया गया. उधर MCPI अध्यक्ष ने मीडिया पर ही सवाल उठा दिया. इसके जवाब में चित्रा त्रिपाठी ने उनकी क्लास लगा दी. देखें वीडियो.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











