
MCD में फिर मचा हंगामा, अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसी पार्षद धरने पर, मेयर बोलीं- जांच कराएंगे
AajTak
कांग्रेसी पार्षदों के साथ बीजेपी के पार्षद आप के खिलाफ धरने पर नाराज कांग्रेस की पार्षद नाजिया दानिश, अरीबा खान, नाजिया जावेद चौधरी मेयर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गईं. वहीं भाजपा की महिला पार्षद अलका राघव और कई पार्षद कांग्रेसी पार्षदों के साथ मेयर दफ्तर के बार जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे.
दिल्ली नगर निगम की बैठक हंगामें के लिए जाने जाती है, लेकिन इस बार हंगामा बरपा एक अभद्र टिप्पणी पर, जो कांग्रेस की महिला पार्षदों को रास नही आई और नाराज होकर सदन में हंगामा खड़ा कर दिया. दिल्ली नगर निगम नंवंबर महीने के सदन की बैठक में हंगामा होने लगा तो मेयर ने करीब 18 प्रस्तावों को पास करते हुए अगली तारीख तक के लिए सदन स्थगित कर दिया.
कांग्रेसी पार्षदों के साथ बीजेपी के पार्षद आप के खिलाफ धरने पर नाराज कांग्रेस की पार्षद नाजिया दानिश, अरीबा खान, नाजिया जावेद चौधरी मेयर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गईं. वहीं भाजपा की महिला पार्षद अलका राघव और कई पार्षद कांग्रेसी पार्षदों के साथ मेयर दफ्तर के बार जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे.
कांग्रेस की पार्षद नाजिया दानिश ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी नैतिकता की बात करती है लेकिन किस तरीके से आज आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन के अंदर महिलाओं के साथ बदतमीजी की है. अभ्रद और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है उसके लिए लिखित और मौखित तौर पर माफी मांगे. मेयर उस शख्स के खिलाफ एक्शन लें. सीसीटीवी फुटेज निकलवाइये और पता चल जाएगा कि आम आदमी पार्टी के किस नेता ने इन शब्दों का प्रयोग किया है वह माफी मांगे.
सदन में इस बार पर हुआ हंगामा
बृजपुरी वार्ड की पार्षद नाजिया खातून इलाके की समस्या मेयर के सामने सदन में रख रही थी, आरोप है कि तभी आम आदमी पार्टी के पार्सदों ने अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया. कांग्रेस की पार्षद शीतल वेदपाल चौधरी ने आरोप लगाया कि सदन में पहली बार ऐसा हो रहा है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद इतनी बदतमीजी पर उतर आए हैं और लेकिन खुद मेयर महिला होने के नाते चुप्पी सादे हुए हैं. आज सवाल नहीं पूछने दिए जाते आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने सदन के अंदर हंगामा कर दिया है और किस तरह का माहौल है सभी ने देखा है और सभी महिलाओं की इज्जत होनी चाहिए लेकिन सदन के अंदर आज महिलाओं का अपमान किया गया. बाद में मेयर के जांच के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया. लेकिन कहा कि पार्टी आलाकमान से बात कर पूरे मामले में कानूनी सलाह लेकर कारवाई करेंगे.
कांग्रेस का आप पर हमला

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










