
MCD चुनाव के एग्जिट पोल पर रोक, राज्य चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश
AajTak
राज्य चुनाव आयोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया- अधिसूचित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा. आगे कहा- 4 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे के बीच की अवधि के दौरान एग्जिट पोल का प्रसारण नहीं किया जाएगा.
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के एग्जिट पोल पर रोक लगा दी गई है. गुरुवार को दिल्ली के चुनाव आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आयोग ने कहा है कि MCD चुनाव में 4 दिसंबर को वोटिंग के बाद प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया दोनों में एग्जिट पोल (अनुमान) जारी नहीं किए जाएंगे.
राज्य चुनाव आयोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया- अधिसूचित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा. आगे कहा- 4 दिसंबर की सुबह 8 बजे से 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे के बीच की अवधि के दौरान दिल्ली नगर निगम के चुनाव से संबंधित किसी भी एग्जिट पोल का संचालन प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए प्रचार और किसी अन्य तरीके से प्रसारित नहीं किया जाएगा. किसी भी एक्जिट पोल पर रोक रहेगी.
गुजरात और हिमाचल में भी रोक
इससे पहले चुनाव आयोग (ईसी) ने हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर की सुबह 8 बजे से 5 दिसंबर की सुबह 5.30 बजे तक एग्जिट पोल के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी, वहां 12 नवंबर को मतदान हुआ था. केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले इसी तरह का निर्देश जारी किया था.
दिल्ली में 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











