
'MCD की जमीन प्राइवेट हाथों में देकर भागने की तैयारी में BJP', AAP का गंभीर आरोप
AajTak
AAP नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के पास जितनी भी जमीन और इमारते हैं उन्हें अपने चाहने वालों को मुफ्त में देने जा रहे हैं. डिस्पेंसरी, मेडिकल सेंटर, मेटरनिटी सेंटर, चेस्ट क्लीनिक की कई हजार करोड़ की संपत्ति है. प्रस्ताव पास कर स्कीम निकाली है कि सारी संपत्ति अपने चाहने वालों को कम दामों में नहीं बल्कि मुफ्त में देने जा रहे हैं.
कोरोना काल में प्रथमिक इलाज पर सबसे ज़्यादा फोकस किया जा रहा है. तो वहीं देश की राजधानी में निगम की सरकारी डिस्पेंसरी को निजी हाथों में सौंपने का आरोप भी सामने आया है. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि "एमसीडी से बीजेपी भागने की तैयारी में है. एमसीडी से जाते-जाते सारी संपत्ति और आय के स्रोतों को अपने लोगों को कौड़ियों के दाम बांटने की तैयारी चल रही है. हर महंगी जमीन को सस्ते दामों में बेचा जा रहा है. अस्पतालों को नीलाम करने की तैयारी चल रही है. एमसीडी के जितने भी पार्क हैं, उसके अंदर दुकानें खुलवाने की तैयारी हो रही हैं. जितनी सड़कें हैं, उनको भी फूड वेंडर्स के हवाले करके पैसा कमाने की तैयारी चल रही है."
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









