
MBBS डिग्री के लिए ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने नहीं जमा किया था दिव्यांगता सर्टिफिकेट, 12th में आए थे इतने नंबर
AajTak
पुणे में अपने प्रोबेशन के दौरान पूजा खेडकर ने कई विशेषाधिकारों की मांग की थी, जो प्रोबेशनरी अधिकारियों को नहीं मिलते. इस दौरान पूजा खेडकर ने लाल-नीली बत्ती और VIP नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया.
महाराष्ट्र की प्रोबेशनरी IAS अफसर पूजा खेडकर से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब सामने आया है कि पूजा खेडकर ने वर्ष 2007 में पुणे के काशीबाई नवले मेडिकल कॉलेज में MBBS की डिग्री के लिए एडमिशन लिया था. जहां उन्होंने ओबीसी नोमिडिक ट्राइब-3 (घुमंतू जनजाति-3) कोटे से सीट हासिल की लेकिन एडमिशन लेते समय कोई दिव्यांगता सर्टिफिकेट जमा नहीं किया.नवले कॉलेज के प्रशासनिक विभाग के शीर्ष सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.नोमिडिक ट्राइब-3 वंजारी समुदाय से संबंधित है.
खेडकर को 146/200 नंबर पाने के बाद एसोसिएशन ऑफ अनएडेड प्राइवेट कॉलेज ऑफ महाराष्ट्र प्रवेश परीक्षा से एडमिशन मिल गया.पूजा को सामान्य सीईटी का प्रयास करना था लेकिन उनका स्कोर उससे अधिक था. उन्होंने नेवले मेडिकल कॉलेज के पहले बैच में एडमिशन ले लिया.
खेडकर के कॉलेज रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने 10वीं कक्षा में 83% और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 74% अंक हासिल किए.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की IAS पूजा खेडकर की मां को एक और झटका, अब अवैध निर्माण के लिए मिला नोटिस
क्यों चर्चा में हैं पूजा खेडकर
पुणे में अपने प्रोबेशन के दौरान पूजा खेडकर ने कई विशेषाधिकारों की मांग की थी, जो प्रोबेशनरी अधिकारियों को नहीं मिलते. इस दौरान पूजा खेडकर ने लाल-नीली बत्ती और VIP नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया. उन्होंने अपनी गाड़ी पर 'महाराष्ट्र सरकार' का बोर्ड भी लगाया और एक आधिकारिक कार, आवास, एक ऑफिस रूम और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की. यहां तक कि उन्होंने एडिशनल कलेक्टर की अनुपस्थिति में उनके चेंबर पर कब्जा कर लिया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










