)
Mathura Encounter: मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर को यूपी एसटीएफ ने किया ढेर, 1 लाख का था इनामी और 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
Zee News
Pankaj Yadav Encounter: यूपी STF ने मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर और कुख्यात अपराधी पंकज यादव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पंकज यादव पर लूट, हत्या, रंगदारी के साथ-साथ डकैती जैसे तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे.
नई दिल्ली,UP STF Encounter: उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है. अब यूपी एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी के शार्पशूटर पंकज यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है. पंकज यादव पर लूट, हत्या, रंगदारी के साथ-साथ डकैती जैसे 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. शार्प शूटर पंकज यादव पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस की जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर पंकज के पास से जिंदा कारतूस, रिवॉल्वर और पिस्टल के साथ एक बाइक भी बरामद हुई है. Uttar Pradesh | At around 5:20 AM, in the Farah police station area of Mathura district, a contract killer, Pankaj Yadav who used to get hired by Mukhtar Ansari, with a reward of Rs 1 lakh was injured in an encounter with the STF team. 1 pistol, 1 revolver, 1 two-wheeler and…
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








