
Masik Shivratri 2022: कब है मासिक शिवरात्रि 30 या 31 जनवरी ? शिव जी की पूजा में ना करें ये गलती
AajTak
Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि की तिथियों को लेकर जातकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 जनवरी की शाम को आरंभ होगी. वहीं इसी दिन प्रदोष व्रत भी है. दो व्रत एक ही दिन पड़ रहे हैं. ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि की पूजा कब होगी.
Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन यानि चतुर्दशी को मनाई जाती है. जनवरी के इस महीने में चतुर्दशी तिथि 30 जनवरी दिन रविवार की शाम 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन 31जनवरी को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया मासिक शिवरात्रि की पूजा मध्य रात्रि में होती है, इसलिए 30 जनवरी की रात को ही शिव जी की पूजा करना शुभ रहेगा. इसी दिन जातक मासिक शिवरात्रि का व्रत रखें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












