
Maruti Swift से लेकर Honda City तक: ये है भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 6 कारें, देखें लिस्ट
ABP News
अगर आप ज्यादा माइलेज वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं? आइए Maruti Swift और Honda City समेत भारत की टॉप 6 फ्यूल एफिशिएंट कारों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
भारत में कार खरीदते समय ग्राहक सबसे पहले माइलेज के बारे में पूछते हैं. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी हर परिवार के लिए जरूरी बन गई है. ज्यादातर लोग ARAI की ओर से प्रमाणित माइलेज आंकड़ों पर भरोसा करते हैं, क्योंकि इससे अलग-अलग कारों की तुलना करना आसान होता है. भले ही ये आंकड़े रियल ड्राइविंग कंडीशन से थोड़ा अलग हों, लेकिन यह एक भरोसेमंद मानक माने जाते हैं. यहां हम आपको भारत की 6 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल और हाइब्रिड कारों के बारे में बता रहे हैं.
Maruti Swift अपने हल्के वजन और 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन की वजह से बेहतरीन माइलेज देती है. इसका AMT वेरिएंट 25.75 kmpl तक और मैनुअल वर्जन 24.8 kmpl तक का माइलेज देता है. इसकी कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है.
Maruti Celerio भी माइलेज के मामले में आगे है. इसका 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन और हल्का वजन इसे 26 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है. इसकी शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये है, जो इसे बजट ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाती है.
Honda City e:HEV एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेडान है, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलता है. यह कुल 126 hp की पावर देता है और इसका ARAI माइलेज 27.26 kmpl है. करीब 20 लाख रुपये की कीमत वाली यह कार शानदार परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों का बैलेंस देती है.













