
Maruti Suzuki Grand Vitara तहलका मचाने को तैयार, 20000 बुकिंग का आंकड़ा पार
AajTak
ग्रैंड विटारा मिड-साइज एसयूवी (SUV) मारुति सुजुकी की पहली ऐसी कार होगी, जो हाइब्रिड इंजन (Hybrid Engine) के साथ आएगी. मारुति सुजिकी ने ग्रैंड विटारा को 20 जुलाई को पेश किया था. सितंबर तक कंपनी से मार्केट में उतारने के प्लान पर काम कर रही है. ग्रैंड विटारा को 6 कलर ऑप्शन में आएंगी.
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय मार्केट में एसयूवी (SUV) सेंगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. इसी प्लान के तहत नई ब्रेजा के बाद कंपनी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) को लेकर आई है. ग्रैंड विटारा की बुकिंग शुरू है. मारुति सुजुकि ने ब्रेजा के नाम से विटारा को अलग कर दिया था. इसके बाद विटारा के नाम से नई एसयूवी लेकर आई है. मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा को 20 जुलाई को पेश किया था. सितंबर तक कंपनी इसे मार्केट में उतारने के प्लान पर काम कर रही है.
11 हजार में करा सकते हैं बुकिंग
ग्रैंड विटारा को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ग्रैंड विटारा प्री-बुकिंग के आंकड़े में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. कंपनी के मुताबिक, 11 जुलाई को ग्रैंड विटारा की प्री-बुकिंग की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से तीन सप्ताह के भीतर 20,000 हजार से अभी अधिक यूनिट की बुकिंग हो चुकी है. मारुति की ग्रैंड विटारा कई शानदार फीचर्स के साथ आ रही है. मारुति की नई एसयूवी ग्रैंड विटारा को 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.
ग्रैंड विटारा में मिलेगा सनरूफ
ग्रैंड विटारा की अनुमानित कीमत 9.5 लाख रुपये (एक्स-शो रूम) हो सकती है. इसमें कंपनी वेंटिलेटेड सीट, मल्टीपल ड्राइविंग मोड जैसे फीचर्स भी दे रही है. कंपनी का दावा है कि इस एसयूवी को किसी भी मौसम और टेरेन में बड़ी आसानी से चलाया जा सकता है. ग्रैंड विटारा मारुति की दूसरी ऐसी एसयूवी होगी, जो सनरूफ फीचर के साथ आएगी. इससे पहले कंपनी ने नई ब्रेजा में सनरूफ दिया था.
जबरदस्त माइलेज का दावा

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











