
Marnus Labuschagne WI vs AUS 1ST Test: प्लेयर ने जड़ी धमाकेदार डबल सेंचुरी, बेटी को गोद में लेकर वाइफ ने किया सेलिब्रेट
AajTak
मार्नस लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 204 रनों की बेजोड़ पारी खेली है. 28 वर्षीय मार्नस लाबुशेन ने अपनी 350 गेंदों की इस पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया. लाबुशेन ने जब अपना दोहरा शतक पूरा किया तो स्टैंड्स में मौजूद उनकी वाइफ रेबेक अपनी नवजात बेटी को गोद लिए इस मोमेंट को सेलिब्रेट करते हुए दिखीं.
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मार्नस लाबुशेन का जलवा देखने को मिला है. लाबुशेन ने कैरेबियाई गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए पहली पारी में 204 रन बना डाले. 28 वर्षीय मार्नस लाबुशेन ने अपनी 350 गेंदों की इस पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया. लाबुशेन के छोटे से टेस्ट करियर का यह आठवां शतक रहा.
जब मुकाबले के दूसरे दिन लाबुशेन ने अपना दोहरा शतक पूरा किया तो स्टैंड्स में एक शानदार नजारा देखने को मिला. लाबुशेन की वाइफ रिबेका अपनी नवजात बेटी हैली को गोद लिए इस डबल सेंचुरी को सेलिब्रेट करते हुए दिखीं. हालांकि लाबुशेन दोहरा शतक जड़ने के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए. लाबुशेन को कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने जोशुआ डिसिल्वा के हाथों कैच कराया.
रिबेका अपनी बेटी को लेकर पहले दिन का खेल देखने भी आई थीं. जब लाबुशेन ने पहले दिन शतक बनाया था तब भी उनकी वाइफ को सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था. मार्नस लाबुशेन ने इस इनिंग को अपनी नवजात बेटी के नाम समर्पित किया था. लाबुशेन ने पहले दिन की समाप्ति के बाद कहा था, मेरी पत्नी और मेरी बेटी हैली ने पर्थ की यात्रा की. यह क्रिकेट में उसका पहला दिन है और उनके सामने ऐसा स्कोर बनाना काफी अच्छा था.
Glorious! 200 of the very best from Marnus Labuschagne #OhWhatAFeeling#AUSvWI | @Toyota_Aus pic.twitter.com/Q1IFKdRlzJ
मार्नस लाबुशेन और रिबेका 26 मई 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की पहली मुलाकात ब्रिस्बेन के गेटवे चर्च में हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह फ्रेंडशिप प्यार में बदलने लगी. दोनों की बेटी हैली का जन्म 20 सितंबर 2022 को हुआ था. क्रिकेट मैचों के दौरान अक्सर रिबेका स्टेडियम में रहकर अपने हसबैंड का हौसला बढ़ाती हुई नजर आती हैं.

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.












