
14 करोड़ी खिलाड़ी के फैन बने धोनी, ताबड़तोड़ बैटिंग देख दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी का बतौर प्लेयर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. 44 साल के धोनी युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए जाने जाते हैं. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल खिताब जीते हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आमतौर पर आसानी से किसी खिलाड़ी की तारीफ नहीं करते, यही वजह है कि जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्हें युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर की बल्लेबाजी की तारीफ करते देखा गया, तो यह एक साधारण नेट सेशन से कहीं ज्यादा खास बन गया.
यह भी पढ़ें: IPL Auction: 14.20 करोड़ में बिके प्रशांत वीर युवराज के फैन, धोनी को लेकर कही ये बात
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए आयोजित प्लेयर्स ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर पर 14.20 करोड़ रुपय की बड़ी बोली लगाई थी, जिससे वह टीम के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो गए. ऐसे में हर अभ्यास सत्र और हर प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.
सोशल मीडिया पर सीएसके की ओर से शेयर किए गए एक प्रैक्टिस वीडियो में प्रशांत वीर नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए, जबकि एमएस धोनी विकेट के पीछे खड़े थे. जैसे ही वीर ने ऑफ साइड में शानदार शॉट खेला, धोनी का रिएक्शन आया, "शॉट." इसके बाद वीर ने एक शानदार स्कूप लगाया और फिर स्ट्रेट ड्राइव मारा, हर शॉट पर धोनी ने उसी अंदाज में सराहना की. यह वीडियो सिर्फ अच्छे शॉट्स का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का भी संकेत है.
क्या इस सीजन कमाल करेंगे वीर? चेन्नई सुपर किंग्स के कैम्प में एमएस धोनी की एक छोटी सी तारीफ भी युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी बात मानी जाती है. इससे ना सिर्फ युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि टीम में अपनी जगह को लेकर भरोसा भी मजबूत होता है. प्रशांत वीर के लिए यह और भी अहम है क्योंकि उनकी बड़ी कीमत के चलते उनसे काफी उम्मीदें जुड़ी हैं. नेट्स में उनके शॉट्स ने यह जरूर दिखाया कि वह दबाव को संभालने की क्षमता रखते हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में प्रशांत वीर ने खुलासा किया था कि एमएस धोनी ने उनसे पहली बातचीत में क्रिकेट से ज्यादा जीवन में संतुलन बनाने और जमीन से जुड़े रहने की सलाह दी थी. ऐसे में यह वीडियो सिर्फ एक प्रैक्टिस मोमेंट नहीं, बल्कि एक संकेत भी है. सीएसके के 14 करोड़ी खिलाड़ी ने अब धोनी का भरोसा जीतना शुरू कर दिया है.

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.












