
IPL में अब नए सरपंचों का युग, धोनी-रोहित के बाद कौन होगा असली मास्टरमाइंड कैप्टन? श्रेयस-हार्दिक-पाटीदार में किसके आंकड़े भौकाली
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...
IPL 2026 All Captains: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मौजूदा सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. इस सीजन में कुछ नए कप्तान देखने को मिलेंगे, वहीं कुछ पुराने धुरंधर भी. इनके साथ कई ऑलटाइम बेस्ट कैप्टन भी बतौर खिलाड़ी खेलते दिखेंगे.
क्या ये नए कैप्टन, रोहित-धोनी जैसी छाप छोड़ पाएंगे? क्या उनके जैसा कैलिबर इस आईपीएल में इनका देखने को मिलेगा? वहीं जो पहली बार कप्तानी संभालने जा रहे हैं, क्या वो इस नेतृत्व के महाचैलेंज पर खरे उतरेंगे?
इस आईपीएल सीजन में रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं ईशान किशन को आईपीएल में कप्तानी की बोहनी करने का मौका मिलेगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार हैं. जिन्होंने पिछली बार अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई. उनका जीत का प्रतिशत फिलहाल तो 76.92% है.
लीग में पंजाब किंग्स के 'सरपंच' श्रेयस अय्यर भी हैं, जो 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीम को आईपीएल फाइनल में पहुंचा चुके हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी किसी से कम नहीं हैं, जो कभी अपनी कप्तानी में गुजरात को पहली बार में ही चैम्पियन बना चुके हैं.
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जो मौजूदा सीजन यानी कि 2026 में आईपीएल में जो कप्तानी करने जा रहे हैं. उनके आंकड़े बतौर कप्तान कैसे रहे हैं.
A night painted in 𝙍𝙚𝙙 & 𝙂𝙤𝙡𝙙 ❤️🥳 🎥 Reliving #RCB's unforgettable #TATAIPL 2025 triumph 🏆 @RCBTweets pic.twitter.com/HbAKth9HuF

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












