
Mariupol Attack Video: रूस के लिए क्यों जरूरी है मारियूपोल पर कब्जा? समझें
AajTak
बेलगोरोड अटैक के बाद यूक्रेन सहमा हुआ है. डर है कि कहीं बेलगोरोड के बहाने रूस जंग में खतरनाक हथियार न उतार दे. जंग के लंबा होने से पुतिन पर दबाव बढ़ता जा रहा है. 38वें दिन यूक्रेन में कीव से खारकीव तक बर्बादी का मंजर दिखा. वहीं, मारियूपोल में लड़ाई और तेज हो गई है. कई इलाकों में बमबारी हो रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा कर दिया है कि मारियूपोल से अभी तक 3000 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है. इस समय रूसी सेना का मारियूपोल पर पूरी तरह कब्जा हो चुका है, ऐसे में वहां मौजूद नागरिकों की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई है.रूस के लिए क्यों जरूरी है मारियुपोल पर कब्जा करना? इस वीडियो में समझें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











