
Mangal Shani Yuti 2026: मंगल-शनि का द्वंद्व योग! 40 दिन सुनहरे अवसर गंवा सकते हैं इन 4 राशियों के लोग
AajTak
2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां शनि पहले से स्थित हैं. मीन में शनि-मंगल की युति द्वंद्व योग बनाएगी, जो तीन राशियों के जीवन में उथल-पुथल और पेशेवर नुकसान का कारण बन सकती है.
23 मार्च को मंगल देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वो 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जहां शनि पहले से बैठे हुए हैं. ऐसे में मीन राशि में शनि और मंगल की युति से द्वंद्व योग का निर्माण होगा. ज्योतिषविदों की मानें तो यह भयंकर योग तीन राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है. इन राशि के जातकों को पेशेवर मोर्चे पर भारी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. 11 मई को जब मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे, तब इन जातकों को राहत मिलेगी. आइए विस्तार से जानते हैं.
मिथुन राशि द्वंद्व योग मिथुन राशि के जातकों के जीवन में हाहाकार मचा सकता है. क्रोध-अहंकार में वृद्धि होगी, जिससे आप कई सुनहरे अवसरों को गंवा सकते हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा. आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है. इस दौरान, चोट-दुर्घटना से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है. धन हानि की संभावना बनी रहेगी. रुपए-पैसे का लेन-देन बिल्कुल न करें. आपकी गाढ़ी कमाई डूब सकती है.
धनु राशि धनु राशि वालों के लिए भी मंगल-शनि का यह संयोग अशुभ माना जा रहा है. जल्दबाजी या धैर्य खोना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है. आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें. धन हानि के संकेत मिल रहे हैं. संपत्ति के मामलों में भी आपको झटका लग सकता है. आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं. धन के प्रवाह का अच्छा संतुलन बनाए रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी.
मीन राशि मीन राशि में ही यह युति बन रही है. इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ सकता है. मीन राशि वालों को वाहन चलाते समय सावधानी रखें. लोगों के साथ अनबन या विवाद होने की संभावना अधिक रहेगी. बिना वजह क्रोध बढ़ सकता है. जमापूंजी के खर्च होने का भी डर आपको सताएगा. यह पूंजी किसी बड़े विवाद के चलते खतरे में पड़ सकती है. लोगों पर आंख मूंदकर बिल्कुल भरोसा न करें.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











