
Mangal Gochar 2023: मंगल गोचर ने बढ़ाई इन 8 राशियों की मुश्किल, अगले 2 महीने रहें सावधान
AajTak
Mangal Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह माना गया है. ज्योतिषविद राखी मिश्रा का कहना है कि मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर कुछ राशियों को लाभ देने वाला है.
Mangal Gochar 2023: ग्रहों के सेनापति मंगल ने आज सुबह मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है. अब मंगल यहां 10 मई 2023 तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह माना गया है. ज्योतिषविद राखी मिश्रा का कहना है कि मंगल ग्रह का मिथुन राशि में गोचर कुछ राशियों को लाभ देने वाला है. जबकि कुछ राशियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. आइए जानते हैं कि मंगल का यह राशि परिवर्तन किन जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
वृषभ राशि- मंगल का मिथुन राशि में गोचर आपको मुसीबत में डाल सकता है. आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. अचानक से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा. पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. मानसिक तनाव या डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी आपको घेर सकत है.
मिथुन राशि- मंगल का यह गोचर मिथुन राशि के लग्न भाव में हुआ है. इस राशि के जातकों को व्यवहार में संयम रखना होगा. लड़ाई-झगड़े या वाद-विवाद से खुद को दूर रखें. बिजनेस में पार्टनरशिप से बचें. इस दौरान प्रॉपर्टी में निवेश करने की गलती न करें. नुकसान होने की संभावना है.
कर्क राशि- मंगल का यह गोचर कर्क राशि के 12वें भाव में हुआ है. मंगल की चाल कर्क राशि वालों के लिए शुभ नहीं है. आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. बेवजह की थकान और भागदौड़ से आपका सामना हो सकता है. रोग-बीमारियों से बचकर रहें. अंजान लोगों के साथ रुपयों का लेन-देन बिल्कुल न करें.
तुला राशि- मंगल का यह गोचर तुला राशि वालों के जीवन में भी बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. कार्य-व्यापार में रुकावटें बढ़ सकती हैं. इस दौरान अंजान लोगों पर आंख बंद करके भरोसा बिल्कुल न करें. हालांकि उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है.
वृश्चिक राशि- मंगल के मिथुन राशि में आने के बाद वृश्चिक राशि के जातकों को भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है. आपको सेहत का ख्याल रखना होगा. लंबी यात्रा पर जाने से बचें. चोट-चपेट से सावधान रहें. ठगी होने की संभावना रहेगी. ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












