Makar sankranti 2022 Date: मकर संक्रांति आज या कल? दूर कर लें कंफ्यूजन, पंडित से जानें सही तिथि और धार्मिक महत्व
AajTak
Makar sankranti 2022 Date, Shubh Muhurat: मकर संक्रांति की सही तिथि को लेकर हर साल दुविधा की स्थिति रहती है. ज्योतिषी और काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ट्रस्ट के सदस्य पंडित दीपक मालवी के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे और खरमास की समाप्ति हो जाएगी. मार्त्तण्ड पंचांग के अनुसार सूर्य का गोचर 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर हो रहा है. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश सूर्यास्त से पहले ही हो रहा है इसलिए मकर संक्रांति के लिए उत्तम तिथि 14 जनवरी 2022 ही है.
Makar Sankranti 2022 on 14 January: हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार पूरे वर्ष में 12 संक्रांति होती हैं, लेकिन इनमें मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) का विशेष महत्व है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान सूर्यदेव प्रत्येक मास के पश्चात अपनी राशि बदलते हैं. सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं. 14 जनवरी शुक्रवार को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं और इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. ज्योतिषी और काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ट्रस्ट के सदस्य पंडित दीपक मालवीय ने बताया कि पौष शुक्ल द्वादशी दिनांक 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ सूर्य उत्तरायण भी हो जाएंगे और खरमास की समाप्ति हो जाएगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












