
Mahindra जल्द लाएगी ‘बुलेट ट्रेन’ की स्पीड वाली इलेक्ट्रिक हाइपर-कार, कीमत इतने लाख डॉलर!
AajTak
Mahindra & Mahindra ने देश में सबसे पहले ‘Made in India' इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी. अब कंपनी बहुत जल्द एक इलेक्ट्रिक हाइपर-कार लाने जा रही है. इसकी कीमत लाखों डॉलर में है. जानें इसके बारे में और देखें शानदार तस्वीरें...
Mahindra & Mahindra (M&M) ऑटोमोबाइल सेक्टर में कुछ अनोखा करने के लिए जानी जाती है. देश में अभी तो इलेक्ट्रिक कार का क्रेज है, महिन्द्रा ही वो पहली कंपनी थी जिसने सबसे पहले ‘Made in India' इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी. अब कंपनी बहुत जल्द एक इलेक्ट्रिक हाइपर-कार लाने जा रही है. इसकी कीमत लाखों डॉलर में है. जानें इसके बारे में और देखें शानदार तस्वीरें...
आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) के नेतृत्व वाली M&M देश में पहले भी कई वर्ल्ड-क्लास मॉडल ला चुकी है. इसके लिए उसने Renault और Ford जैसी इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी की. अब कंपनी अपनी Automobili Pininfarina यूनिट की इलेक्ट्रिक हाइपर-कार (electric hypercar) Battista का प्रोडक्शन शुरू करने पर ध्यान दे रही है
ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक महिन्द्रा Automobili Pininfarina की Battista का उत्पादन करने के लिए फंड जुटाने के विकल्पों पर गौर कर रही है. इस कार के प्रोटोटाइप को 2019 में पेश किया गया था. वहीं इसे पहली बार जेनेवा ऑटो शो में दिखाया गया था. तब इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के डिजाइन और फीचर्स ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












