
Mahindra की इस कंपनी ने किया मालामाल, क्या अब भी है निवेश का मौका?
AajTak
Mahindra Group की कंपनियां अक्सर अपने निवेशकों को वैल्यू एडिशन देने का काम करती हैं और बढ़िया रिटर्न देती है. इसी कड़ी में नाम जुड़ा है महिन्द्रा की एक लॉजिस्टिक कंपनी का जिसके शेयरों से निवेशकों ने बीते एक साल में जबरदस्त माल कमाया है.
Mahindra Group की कंपनियां अक्सर अपने निवेशकों को वैल्यू एडिशन देने का काम करती हैं और बढ़िया रिटर्न देती है. इसी कड़ी में नाम जुड़ा है महिन्द्रा की एक लॉजिस्टिक कंपनी का जिसके शेयरों से निवेशकों ने बीते एक साल में जबरदस्त माल कमाया है. (File Photo) Mahindra Logistics Limited (MLL) के शेयर में बीते एक साल में 192% का रिटर्न मिला है. कंपनी का शेयर बीते साल 27 जुलाई को 276.7 रुपये पर बंद हुआ था और इस साल 30 जुलाई को ये 804.30 रुपये तक पहुंच गया. अगर आप समझना चाहते हैं कि कंपनी के शेयर में निवेश पर कितना रिटर्न मिला तो मोटा-मोटा हिसाब लगाते हैं. सालभर पहले जिस किसी ने Mahindra Logistics Limited में 5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया होगा आज उस पर रिटर्न 14.58 लाख रुपये हो गया. (Photo : Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












