
Mahatma Gandhi पर अभद्र टिप्पणी करने वाले धर्मगुरु कालीचरण को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार!
AajTak
रायपुर पुलिस ने विवादित धर्मगुरु कालीचरण को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले दिनों रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी. इसके बाद कालीचरण पर केस दर्ज किए गए थे. कालीचरण को रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है. कालीचरण को खजुराहो से गिरफ्तार किया गया है. अब तक कालीचरण फरार बताया जा रहा था लेकिन काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया. अब उसे जयपुर लाने की कार्रवाही हो चुकी है. बता दें कि एक जनसभा को संबोधित करते हुए कालीचरण ने महात्मा गांधी को गाली दी थी और उन्हें मारने वाले गोडसे की तारीफ की थी. देखें कैसे पकड़ा गया कालीचरण.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










