
Mahashivratri 2026: शिवरात्रि पर खास ज्योतिषीय योग, इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा
AajTak
Mahashivratri 2026 Grah Gochar:ग्रहों का यह संयोग महाशिवरात्रि के दिन बनना बेहद दुर्लभ माना जा रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, धन और रिश्तों के मामले में विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है.
Mahashivratri 2026 Grah Gochar: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन श्रद्धालु व्रत, पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के माध्यम से भोलेनाथ की आराधना करते हैं. वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी. इस बार यह पर्व धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन कई बड़े ग्रह परिवर्तन होने जा रहे हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा.
द्रिक पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन एक दुर्लभ ग्रह संयोग बन रहा है. दोपहर के समय ग्रहों के सेनापति मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे, वहीं चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा रात करीब 9 बजे बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. ज्योतिषियों का मानना है कि एक ही दिन तीन प्रमुख ग्रहों की चाल बदलना अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. इसका असर आने वाले समय में कई राशियों के जीवन पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है.
वृषभ राशि
यह ग्रह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है. लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानियां कम होंगी . करियर से जुड़ी अनिश्चितताएं धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी. कुछ लोगों को नई नौकरी मिलने के संकेत हैं, जबकि आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में पहले से अधिक मधुरता देखने को मिल सकती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टि से शुभ माना जा रहा है.अविवाहित लोगों के विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है, वहीं विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल महसूस करेंगे. जिन लोगों का कोई बड़ा इलाज या ऑपरेशन तय है, उन्हें उसमें सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी .भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.

Aaj 6 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 6 मार्च 2026, दिन- शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 17.53 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, हस्त नक्षत्र सुबह 09.29 बजे तक फिर चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में रात 22.18 बजे तक फिर तुला में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.









