
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों पर जमकर होगी धनवर्षा
AajTak
15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इस दिन 300 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. यह शुभ योग तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और फलदायी माने जा रहे हैं.
Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी. भगवान शिव को समर्पित यह पर्व इस बार बहुत खास रहने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि पर करीब 300 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इस बार महाशिवरात्रि पर एकसाथ 8 शुभ योग रहेंगे. इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग रहेगा. इसके अलावा, व्यतिपात योग, वरियान योग, ध्रुव योग भी रहेगा. सूर्य-बुध कुंभ राशि बुधादित्य राजयोग बनाएंगे. शुक्र-बुध लक्ष्मी नारायण राजयोग बनाएंगे. सूर्य-शुक्र शुक्रादित्य राजयोग बनाएंगे. महाशिवरात्रि श्रवण नक्षत्र में पड़ रही है, जो भगवान शिव का प्रिय नक्षत्र भी है.
मेष राशिमहाशिवरात्रि पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग मेष राशि वालों के लिए धन और उन्नति के नए रास्ते खोल सकता है. करियर-कारोबार में उन्नति की रफ्तार बढ़ेगी. आपको आर्थिक समस्याओं से राहत मिलने वाली है. कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. स्वास्थ्य में चल रही दिक्कतें दूर होंगी. शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे. आपकी रणनीतियां कारगर सिद्ध हो सकती हैं.
कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए यह महाशिवरात्रि नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है. नया काम, दुकान, फैक्ट्री आदि खोलने के लिए समय बहुत अच्छा दिख रहा है. भगवान शिव की कृपा से नए काम का श्रीगणेश हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार और मुनाफे के अवसर मिलेंगे. लंबे समय से रुकी योजनाएं गति पकड़ेंगी. करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आपके मन की कोई बड़ी और पुरानी इच्छा पूरी होने का समय आ गया है.
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन करियर में बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. अपनी क्रिएटिविटी के दम पर आप ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके खर्चे कम होंगे और बचत में वृद्धि संभव है.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.

Aaj 6 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 6 मार्च 2026, दिन- शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 17.53 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, हस्त नक्षत्र सुबह 09.29 बजे तक फिर चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में रात 22.18 बजे तक फिर तुला में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.









