
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 12 घंटे रहेगी भद्रा, किस समय कर पाएंगे शिव पूजा, जानें मुहूर्त
ABP News
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 फरवरी को भद्रा का साया मंडरा रहा है. भद्रा में कोई भी शुभ काम नहीं किए जाए ऐसे में शिवरात्रि पर पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त शुभ रहेगा यहां जान लें.
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया मंडरा रहा है. भद्रा को अशुभ माना गया है. भद्रा के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 12 घंटे भद्रा रहेगी. ऐसे में शिव पूजन कब करना सही होगा. जलाभिषेक के लिए कौन से मुहूर्त बन रहे हैं.
महाशिवरात्रि पर भद्रा
महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को भद्रा शाम 5 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगी, इसका समापन 16 फरवरी को सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा. करीब 12 घंटे तक भद्रा काल रहेगा. हालांकि भद्रा पाताल लोक की है. जब भद्रा पाताल में रहती है तब इसका प्रभाव पृथ्वी पर नहीं पड़ता है. ऐसे में भक्तगण बिना किसी के अवरोध के भगवान शिव की पूजा कर पाएंगे.
महाशिवरात्रि पर पूजा के 6 मुहूर्त













