
Maharashtra Politics अजान Vs हनुमान: लाउडस्पीकर पर 'नए सियासी पिच' पर उतरे राज ठाकरे! देखें
AajTak
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर सियासी घमासान अभी भी जारी है. आज राज ठाकरे पुणे से औरंगाबाद रवाना हुए. उन्हें 150 पंडितों ने मंत्रोच्चार कर आशीर्वाद दिया. MNS प्रमुख राज ठाकरे की 1 मई को औरंगाबाद में रैली की इजाजत मिली है लेकिन पुलिस ने 16 शर्तें रखीं हैं. पुलिस ने साफ कर दिया है कि सभा में शामिल होने वाले सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी आपत्तिजनक या किसी की आत्मा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी नहीं होनी चाहिए. जनसभा 1 मई को शाम 5:30 से 09.45 बजे तक होनी चाहिए. कार्यक्रम स्थल और समय में कोई परिवर्तन नहीं होना चाहिए. देखें ये वीडियो.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









