
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच क्यों वायरल हुआ अटल बिहारी वाजपेयी का यह भाषण
AajTak
आज जब शिवसेना की दहाड़ गायब है. उसी समय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का एक ओजस्वी भाषण ट्रेंड कर रहा है. लोग इस भाषण को खूब फॉरवर्ड कर रहे हैं. इस भाषण की खासियत ये है कि ये अपने समय के पार भी उतना ही प्रासंगिक और मारक है. इसे सुनकर आज के संदर्भ से जोड़ा जाए तो इसमें शिवसेना पर बीजेपी का कटाक्ष भी दिखाई देता है. देखें वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











