
Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को खुली चिट्ठी, देखें क्या लिखा
AajTak
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार शाम फेसबुक के जरिए लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना के विधायक उनसे कहते तो वे खुद ही मुख्यमंत्री पद छोड़ देते. उन्होंने यहां तक कहा कि वे सीएम पद तो छोड़िए शिवसेना अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए भी तैयार हैं. इसके जवाब में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को खुली चिट्ठी लिखी है. इसमें पिछले ढाई साल में शिवसेना के विधायकों के साथ गलत व्यवहार की बात कही और कहा कि सीएम आवास के दरवाजे हमारे लिए कभी नहीं खुले. देखें

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












