
Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे आपको जबरदस्ती ले गए थे? नितिन देशमुख ने दिया जवाब
AajTak
महाराष्ट्र में संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उनके साथ कांग्रेस के विधायक (उद्धव खेमे वाले) भी मौजूद हैं. राउत ने कहा कि शिवसेना के विधायकों का अपहरण किया गया है. संजय राउत ने कहा कि फ्लोर टेस्ट हुआ तो हमारी जीत होगी. संजय राउत के बाद विधायक कैलाश पाटिल ने मीडिया से बात की. वह बोले कि मैं बहुत मुश्किल से वापस मुंबई आया हूं. ऐसे बहुत MLA हैं वहां जो अपनी मजबूरी के कारण वापस नहीं आ पा रहे हैं. कैलाश पाटिल ने कहा कि हमको जबरन सूरत लेकर जाया गया था. आगे शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले में वापस आएंगे. गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ आएंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












