
Maharashtra News: टोपी ने खोला कत्ल का राज, 12 घंटे में पुलिस ने आरोपी को यूं दबोचा
AajTak
डोंबिवली पश्चिम के बावनचाल इलाके में हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर टोपी मिली थी, जिसके जरिए कत्ल की गुत्थी सुलझाई गई.
महाराष्ट्र में डोंबिवली पश्चिम के बावनचाल इलाके के रेलवे ग्राउंड पर एक व्यक्ति का शव मिला था. विष्णु नगर पुलिस ने इस कत्ल पर से पर्दा उठाते हुए 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को शव से कुछ ही दूरी पर टोपी मिली थी, जिसके जरिए हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली. आरोपी अर्जुन आनंद मोरे (39) कोल्हापुर जिले का रहने वाला है. फिलहाल वह डोंबिवली के बावनचाल इलाके में रहता है.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर बावनचाल इलाके में रेलवे ग्राउंड में एक व्यक्ति का शव मिला था. पुलिस मौके पर पहुंची तो शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला. आशंका जताई गई कि 45-50 वर्ष की उम्र के व्यक्ति को डंडे से सिर पर मारा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. मौके का मुआयना करने के बाद एसीपी सुनील कुराडे ने तुरंत पुलिस के तीन दस्ते बनाए. सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मृत व्यक्ति पानी की बोतल ले जाता हुआ दिखाई दिया.
शव के बगल में मिली गवाह की टोपी लाश के पास कोई दस्तावेज और मोबाइल फोन नहीं था, इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई. पुलिस को हत्या की जगह एक टोपी मिली. इसी कड़ी को पकड़कर सीसीटीवी के जरिए जांच शुरू की गई. टोपी वाला शख्स अपना बैग पैक कर भागने की फिराक में था. पुलिस ने उस शख्स को दबोचा और जांच शुरू की. पुलिस को पता चला कि अर्जुन ने यह हत्या की. फिर अर्जुन की तलाश शुरू की गई. आरोपी अर्जुन मोरे को डोंबिवली पश्चिम स्थित भागशाला मैदान से गिरफ्तार किया गया.
घटना के दिन आरोपी शराब के नशे में था. मृतक का उस दिन रेलवे ग्राउंड में खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था. आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने लकड़ी के डंडे से सिर पर मारकर उसकी हत्या की. इस मामले में डोंबिवली डिवीजन के एसीपी सुनील कुराडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव की भी शिनाख्त की जा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









