
Maharashtra Exit Poll: महाराष्ट्र चुनाव का एग्जिट पोल, पढ़ें- महायुति या MVA किसका पलड़ा भारी
AajTak
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. अब इंतजार 23 नवंबर का है, क्योंकि इसी दिन चुनाव के नतीजे आएंगे, इससे पहले सी-वोटर का एग्जिट पोल सामने आ गया है.
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. अब इंतजार 23 नवंबर का है, क्योंकि इसी दिन चुनाव के नतीजे आएंगे, इससे पहले सी-वोटर का एग्जिट पोल सामने आ गया है. ये सर्वे 20 नवंबर को किया गया था. सर्वे का सैंपल साइज 54555 रखा गया था. सी-वोटर ने ये सर्वे सभी 288 सीटों पर किया है.
सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति (NDA) को 112 सीटें मिलने का अनुमा है, जबकि एमवीए (INDIA Bloc) को 104 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य के खाते में 11 सीटें जा सकती हैं. सूबे की 61 सीटों पर कांटे की टक्कर है, मतलब इन सीटों के बारे में कुछ भी कहना अभी मुश्किल है. अगर रीजन वाइज बात करें तो विदर्भ की 60 सीटों में महायुति को 18 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महाविकास अघाड़ी को 23 सीटें मिलने की संभावना है, वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रही हैं. विदर्भ की 16 सीटों पर कांटे की टक्कर है.
मराठवाड़ा रीजन में कुल 47 सीटें हैं, यहां महायुति को 14 तो महाविकास अघाड़ी को 20 सीटें मिलने का अनुमान है. यहां 13 सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है.
उत्तर महाराष्ट्र की 36 सीटों पर महायुति को बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि एमवीए को नुकसान हो सकता है. सी वोटर के मुताबिक इस रीजन में महायुति को 18 तो एमवीए को 9 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि एक सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है. 8 सीटों पर कांटे की टक्कर है.
महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से वेस्टर्न महाराष्ट्र का इलाका बेहद अहम है. ये वही इलाका है जहां बारामती की सीट आती है. जहां पवार वर्सेज पवार की फाइट है, यहां अजित पवार और युगेंद्र पवार के बीच फाइट है, बता दें कि युगेंद्र अजित पवार के भतीजे और शरद पवार के पोते हैं. इस रीजन में 70 सीटें हैं. यहां महायुति को 25 सीटें मिल सकती हैं, वहीं महाविकास अघाड़ी को 34 सीटें मिलने का अनुमान है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








