
Maharashtra Election Results 2024: चुनाव आयोग की साइट पर चेक करें महाराष्ट्र चुनाव परिणाम, ये है तरीका
AajTak
results.eci.gov.in, Maharashtra Vidhan Sabha Election Result 2024: अगर आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे डायरेक्ट चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं प्रोसेस.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे. महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. इस बार महायुति गठबंधन में बीजेपी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा था, शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजीत पवार नेतृत्व वाले एनसीपी ने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, विपक्षी MVA गठबंधन में कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (SP) ने 86 उम्मीदवार उतारे थे.
Maharashtra Assembly Election Results on ECI website
अगर आप भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे डायरेक्ट चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर हर सीट के नतीजे चेक किए जा सकते हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने के लिए Maharashtra Assembly Constituencies पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अगर आपको राज्य की Constituency सलेक्ट करनी होगी. आपको यहां तय सीट पर खड़े हर उम्मीदवार को मिले वोटों की जानकारी मिल जाएगी.
ये है पूरा प्रोसेस
1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर जाएं. 2. Maharashtra Assembly Constituencies पर क्लिक करें. 3. क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा, वहां जिस सीट का रिजल्ट आपको देखना है, उसे सिलेक्ट कर लें. 4. सीट सिलेक्ट करते ही Party Wise Results सामने आ जाएंगे.
Maharashtra Results How to watch

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









