
Maharashtra Election Result: पति फहाद पिछड़े तो स्वरा के सुर EVM पर बिगड़े, लिखा- 99% चार्ज कैसे मिल रहीं?
AajTak
Maharashtra Assembly Election Result 2024: अणुशक्ति नगर महाराष्ट्र की सबसे हॉट सीटों में शामिल है क्योंकि यहां से एनसीपी (शरद पवार) ने स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को टिकट दिया था, जबकि अजित पवार ने यहां से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को उतारा है.
महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. इस बार जिन सीटों पर सबकी नजरें बनी हुई हैं, उनमें से एक है अणुशक्ति नगर. इस सीट पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद एनसीपी (SP) से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अजित पवार ने एनसीपी के कद्दावर नबाव मलिक की बेटी सना मलिक को यहां से उतारा था. जानिए इस सीट से जुड़ा हर अपडेट-
- अणुशक्ति नगर सीट पर एनसीपी की सना मलिक ने लगातार बढ़त बनाई हुई है. वह 3378 वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं फहाद अहमद दूसरे नंबर पर हैं.
- अणुशक्ति नगर सीट पर स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद करीब 1500 वोटों से पीछे चल रहे हैं. 19 में से 18 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इसको लेकर स्वरा भास्कर ने ईवीएम पर सवाल उठाया है. स्वरा ने X पर पूछा कि पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99 फीसदी कैसे चार्ज हो सकती है? इलेक्शन कमीशन जवाब दे. अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99 फीसदी चार्ज मशीनें खुलीं, उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर कैसे?
- स्वरा भास्कर के पति फहाद की बढ़त का अंतर बढ़ गया है. वो एनसीपी की सना मलिक से 6419 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- फहाद अहमद की जीत का अंतर कम हुआ है. फिलहाल फहाद 711 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें अबतक कुल 7430 वोट मिले हैं, जबकि सना मलिक को 6719 वोट मिले हैं. वहीं तीसरे नंबर पर मनसे है.
- अणुशक्ति नगर सीट से स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद 1700 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं नवाब मलिक की बेटी सना मलिक दूसरे नंबर पर हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









