
Maharashtra CET 2021: जुलाई के अंत तक हो सकती है महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा, जल्द होगा तारीखों का ऐलान
AajTak
Maharashtra CET 2021: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी) 2021 इस साल जुलाई के अंत तक आयोजित किए जाने की संभावना है. बता दें कि अभी तक फाइनल तारीखों की घोषणा नहीं की गई है.
Maharashtra CET 2021: महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने हाल ही में कहा है कि महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचटी सीईटी) 2021 इस साल जुलाई के अंत तक आयोजित किए जाने की संभावना है. फिलहाल, अंतिम तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है. पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी. इसके लिए अंतिम तारीखों की घोषणा जल्द ही राज्य शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए सामान्य सीईटी के आयोजन की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया गया है. बता दें कि राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा इस शैक्षणिक वर्ष के लिए रद्द कर दी गई है. एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा के आयोजन की देखरेख के लिए गठित समिति में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, महाराष्ट्र सीईटी सेल के अधिकारी और उच्च शिक्षा विभाग शामिल होंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










