
Maharashtra: शिंदे सरकार का बड़ा तोहफा, महाराष्ट्र में 5 रुपये कम किए पेट्रोल के दाम, डीजल 3 रुपये सस्ता
AajTak
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को आखिरकार घटा दिया गया है. इसमें पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा. यह फैसला महाराष्ट्र की कैबिनेट में लिया गया है.
Maharashtra Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है. इसमें पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा. यह फैसला महाराष्ट्र की कैबिनेट में लिया गया है.
महाराष्ट्र की नई सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. कहा गया है कि साल 1975 में लगे आपातकाल के दौरान जिन लोगों को जेल में बंद किया गया था, ऐसे लोगों को राज्य में पेंशन दी जाएगी. महाराष्ट्र में ऐसे 3600 लोग मौजूद हैं. डिप्टी सीएम के पिता भी दो साल और दो महीने के लिए उस दौरान जेल में रहे थे.
पेट्रोल-डीजल की बात करें तो एकनाथ शिंदे सरकार ने पहले ही रेट घटाने का इशारा दे दिया था. इसपर अब कैबिनेट की मीटिंग में मुहर लग गई.
बता दें कि फिलहाल मुंबई में पेट्रोल के दाम 111.35 रुपये लीटर हैं. यह अब 106.35 रुपये हो जाएंगे. इसी तरह डीजल फिलहाल मुंबई में 97.28 रुपये लीटर है. अब यह 94.28 रुपये लीटर मिलेगा.
केंद्र सरकार ने करीब 1.5 महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी. केंद्र ने पेट्रोल और डीजल से क्रमश: 8 रुपये और 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का फैसला किया था.
तब महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 2.08 रुपये और 1.44 रुपये प्रति लीटर वैट कम कर दिया था. अब फिर से लोगों को राहत दी गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











