
Maharashtra में टीपू सुल्तान के नाम पर विवाद, Bihar में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
AajTak
बिहार में आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट में धांधली का विरोध अब और बड़ा रूप ले चुका है और छात्रों ने आज बिहार में बंद का ऐलान किया है. छात्रों के इस आक्रोश में राजनीतिक दल भी जुड़ रहे हैं. पप्पू यादव हों या तेज प्रताप, जीतम राम मांझी की पार्टी से लेकर बिहार की सरकार में शामिल मुकेश साहनी की पार्टी भी छात्रों के समर्थन में खड़ी हो गई है. उधर, मुंबई में खेल मैदान का नाम टीपू सुल्तान रखने को लेकर बीजेपी और शिवसेना एक दूसरे पर हमलावर हो हई हैं. बीजेपी का आरोप है कि ठाकरे सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले टीपू सुल्तान को महिमामंडित किया जा रहा है जो बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी. जबकि शिवसेना का कहना है कि उस मैदान का नाम टीपू सुल्ताल रखा गया तब देवेंद्र फडणवीस की सरकार थी. देखें खबरें विस्तार से.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











