
Maharashtra: बदलापुर यौन उत्पीड़न केस में जांच कमेटी ने भेजी चौंकाने वाली रिपोर्ट, स्कूल की लापरवाही का भी जिक्र
AajTak
बदलापुर में दो मासूम बच्चियों के साथ हुई हैवानियत के मामले में जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है. सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दोनों नाबालिग लड़कियों के प्राइवेट पार्ट का हाइमन (hymen) करीब एक इंच तक फटा हुआ है.
महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों से यौन उत्पीड़न के मामले में दो सदस्यों वाली समिति ने राज्य सरकार को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है. सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्ट में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दोनों नाबालिग लड़कियों के प्राइवेट पार्ट का हाइमन (hymen) करीब एक इंच तक फटा हुआ है.
बता दें कि पिछले 15 दिनों में नाबालिगों पर यौन उत्पीड़न की कई घटनाएं दर्ज की गईं. आरोपी अक्षय शिंदे ने 1 अगस्त को एक संविदा कर्मचारी के रूप में स्कूल जॉइन किया था, उसे बैकग्राउंड की जांच के बिना ही रख लिया गया था. उसे बिना किसी पहचान पत्र के स्कूल परिसर में महिला शौचालयों सहित दूसरे स्थानों पर जाने की भी अनुमति थी. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि वह आदतन अपराधी था.
किसने की आरोपी की नियुक्ति?
आगे की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी की नियुक्ति किसी आउटसोर्स एजेंसी ने की है या किसी सिफारिश के आधार पर हुई है. स्कूल प्रशासन के स्तर पर बड़ी चूक पाई गई है. बाल अधिकार आयोग स्कूल प्रशासन को इस मामले को संभालने में विफल होने के बारे में प्रश्नों का एक सेट भेजेगा. अगले 7 दिनों में जवाब मांगे जाएंगे.
स्कूल ने 48 घंटे तक दबाया केस
समिति ने सवाल उठाया है कि इस मामले में स्कूल प्रशासन पर POCSO एक्ट क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए? यह देखा गया है कि स्कूल प्रशासन ने शिकायत को 48 घंटे तक दबाए रखा. स्कूल प्रिंसिपल ने 14 अगस्त को ट्रस्टी को घटना की सूचना दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











