
Maharashtra: गुस्से में बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी, फिर पुलिस को किया फोन
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी चिंचवड में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया.
महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी चिंचवड इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इसमें पारिवारिक कलह के चलते पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय अशोक सावले अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ भोसरी MIDC इलाके में रहता था. अशोक ने अपने 22 वर्षीय बेटे युवराज सावले की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से मानसिक संतुलन बिगड़ने की वजह से युवराज अपने परिवार वालों से बेवजह लड़ाई करता था. वो अपने छोटे भाई और माता-पिता के साथ मारपीट भी करता था. हर रोज होने वाली अनबन को लेकर उसके परिवार वाले परेशान थे. गुरुवार रात युवराज ने अपने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी.
यह भी पढ़ें: बेटे के सामने पिता की ली जान, गला रेतकर किसान की हत्या... बरेली में 2 कत्ल ने चौंकाया
युवराज परिजन के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था, तभी उसके पिता अशोक सावले ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से जमकर वार कर युवराज को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद अशोक ने इस वारदात की जानकारी भोसरी MIDC पुलिस को फोन कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोप में अशोक को अरेस्ट कर लिया. वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस हत्या की क्या और भी कोई मुख्य वजह है, इस बात को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








