
Maharashtra: अकोला में दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, देर रात आगजनी, पथराव
AajTak
महाराष्ट्र के अकोला में देर रात दो समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए. दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ. ताजा जानकारी के मुताबिक 7-8 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक धर्म विशेष को लेकर एक अफवाह की वजह से तनावपूर्ण हाालत पैदा हो गये. उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











