
Maharashtra: अकोला में दर्दनाक हादसा, मॉर्निंग वॉक से लौट रही नर्स पर पलटा ट्रैक्टर, मौके पर मौत
AajTak
अकोला के गीतानगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही नर्स प्रतिभा किरडे पर अरहर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है.
अकोला शहर के गीतानगर इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिला अस्पताल में कार्यरत नर्स प्रतिभा किरडे की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब वह मॉर्निंग वॉक के बाद घर लौट रही थीं. अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर पलट गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
पुलिस के मुताबिक सोमठाना से अकोला की ओर एक किसान ट्रैक्टर पर अरहर की बोरियां लादकर मंडी में बेचने जा रहा था. जैसे ही वह हिंगणा रोड पर जगदंबा माता मंदिर के पास पहुंचा, ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया और ट्रॉली संतुलन खोकर पलट गई. दुर्भाग्यवश, उसी समय प्रतिभा किरडे वहां से गुजर रही थीं और ट्रॉली उनके ऊपर गिर गई.
सड़क हादसे में नर्स की मौत
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया. लोगों ने बोरियां हटाकर घायल नर्स को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह हादसा पुराना शहर पुलिस थाना क्षेत्र के अकोली रोड पर हुआ, जहां कुछ महीने पहले भी एक महिला की मॉर्निंग वॉक के दौरान हत्या कर दी गई थी. ऐसे में इस नई घटना से इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है.
पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर
पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक किसान को हिरासत में लेकर बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









