
Maha Ashtami पर कैसी है Kolkata की रौनक, देखें दर्गा पंडाल का भव्य नजारा
AajTak
आज महाअष्टमी है. देशभर में मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की पूजा हो रही है. कल महासप्तमी के साथ ही पूजा पंडालों में रौनक शुरू हो गई. दुर्गा पूजा की असली रौनक महासप्तमी से शुरू होती है. इस दिन कालरात्रि की पूजा होती है और सभी पूजा पंडालों के पट खुलते हैं. इस मौके पर कोलकाता के पंडालों में भव्य नजारा दिखा. बुर्ज खलीफा की थीम पर बना पंडाल आकर्षण का खास केंद्र रहा. मां दुर्गा की भक्ति का निराला रंग गुजरात के नर्मदा में देखने को मिला. यहां हरसिद्धि माता के मंदिर में युवाओं ने सिर पर केसरी पगड़ी पहन कर तलवार के साथ मां की आरती की. देखें वीडियो.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










