
Lviv Oil Depot Blast: रूसी हमले में तबाह लवीव शहर का तेल डिपो, आसमान में उठा धुएं का गुबार
AajTak
रूस की यूक्रेन पर लगातार जंग जारी है. ताजा मामला लवीव शहर का है. जहां रूस की ताबड़तोड़ बमबारी से तेल डिपो में आग लगी. हमला इतना घातक रहा कि टैंकर धू-धू कर जल उठे, काला धुआं आसमान में फैल गया. लवीव रूस के ताबड़तोड़ हमलों से दहल गया. फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दिए. तेल डिपो पर हमले से भयानक आग लगी. कई इमारतें ध्वस्त हो गई, शहर दर शहर खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं. आग इतनी भयंकर थी कि घंटों लग गए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











