
Lunar eclipse 2021: भारत के इन शहरों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, दिखेगा खूबसूरत नजारा
AajTak
आज लगने वाला चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और पूर्वी एशिया में दिखाई देगा. यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा. कई देशों में ये ब्लडमून की तरह दिखाई देगा. हालांकि भारत में ये कुछ मिनटों के लिए ही आशिंक रुप से दिखाई देगा.
साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है. भारतीय समय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है. ये शाम 6 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. दुनिया के कई हिस्सों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण के तौर पर नजर आएगा. हालांकि भारत के कुछ हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण आंशिक तौर पर ही नजर आएगा. आइए जानते हैं कि देश-दुनिया में किन जगहों पर ये ग्रहण बहुत खूबसूरत दिखाई देने वाला है. आज लगने वाला चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया,अमेरिका और पूर्वी एशिया में दिखाई देगा. यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा. कई देशों में ये ब्लडमून की तरह दिखाई देगा. हालांकि भारत में ये कुछ मिनटों के लिए ही आंशिक रुप से दिखाई देगा. भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान-निकोबार आइलैंड में चंद्रोदय के ठीक बाद आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और ये तीनों पंक्तिबद्ध तरीके से दिखाई देते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












