
Lucknow: MBBS छात्र का हाथ बाजू से हो गया था अलग, 9 घंटे तक हुई सर्जरी में डॉक्टरों ने जोड़ा
AajTak
Lucknow News: मेदांता अस्पताल (medanta hospital lucknow) के डॉक्टरों ने नौ घंटे तक चली सर्जरी के बाद एमबीबीएस के छात्र का कटा हुआ हाथ बाजू से जोड़ दिया.
राजधानी लखनऊ में 21 वर्षीय एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र का दाहिना हाथ एक सड़क दुर्घटना में बाजू से कट गया था गया था. उसे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां डॉक्टरों ने ना केवल उसका हाथ बाजू से जोड़ा बल्कि उसकी हड्डी की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी भी की.
डॉक्टर वैभव खन्ना ने बताया कि 5 जुलाई को लखनऊ के मोहान रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी, वहीं सौरभ कुंडू गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. सौरभ को जब मेदांता हॉस्पिटल लाया गया तो उसका दाहिना हाथ केवल एक नर्व से लटक रहा था. साथ ही उसे फैंसी मैक्सिलरी इंजरी भी थी. डॉ वैभव खन्ना ने बताया कि सौरभ के अपर लिंब की पूरे नौ घंटे तक लंबी सर्जरी चली. जिसमें एनेस्थीसिया की टीम ने सभी नर्वोवेस्कुलर स्ट्रक्चर और सॉफ्ट टिश्यूज को रिकंस्ट्रक्ट किया.
वहीं वैस्कुलराइजेशन के लिए सीने से मांसपेशी का एक फ्लैप ट्रांसप्लांट कर हाथ की मसल्स को रिपेयर किया गया. टूटी हुई ह्यूमर को जोड़न के लिए आर्थोपेडिक टीम ने इंटरनल बोन फिक्सेशन करने का निर्णय लिया और ऑपरेशन के बाद मरीज को आइसीयू में शिफ्ट किया गया. डॉ वैभव ने यह भी बताया कि मरीज के हाथों में ऑपरेशन के बाद से ही मूवमेंट आने लगा था और अब सौरभ का अपर लिंब यानी दाहिना हाथ अच्छी तरह से रिकवर कर रहा है और वैस्कुलराइज्ड और स्टेबल हो गया है.
इतने जटिल प्रोसेस के बाद भी सौरभ के अपर लिंब अच्छे से ठीक हो गया है, जिसके चलते ऑपरेशन के महज 10 ही दिन में अपर लिंब के वैस्कुलराइजेशन, मूवमेंट और सेंसेशन के वापस आने से सौरभ बेहद खुश है.
इन बातों का रखें ध्यान:
प्लास्टिक सर्जन डॉ वैभव ने आम जनमानस से अपील भी की और जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी भी वजह से मरीज के शरीर का कोई भी अंग कटकर अलग हो जाता है तो उसके परिजन या साथ में मौजूद लोग अगर थोड़ी सी जागरूकता दिखाते हैं तो मरीज के अंगों को सही तरह से रिकंस्ट्रक्ट किया जा सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







