
LS Lidder Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए ब्रिगेडियर LS लिड्डर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत इन शीर्ष नेताओं ने दी अंतिम विदाई
ABP News
LS Lidder Last Rites: ब्रिगेडियर का पार्थिव शरीर देख उनकी पत्नी और बेटी की आंखों से आंसू का सैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहा था.
LS Lidder Last Rites: तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में देश ने CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी, ब्रिगेडियर लिड्डर समेत 13 जवानों को खो दिया हैं. हादसे में सिर्फ देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जिंदा हैं जिन्हें काफी चोट लगी है और वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल एस लिड्डर (LS Lidder) का आज सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली कैंट के बरार स्क्वॉयर श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया.
ब्रिगेडियर का पार्थिव शरीर देख उनकी पत्नी और बेटी की आंखों से आंसू का सैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहा था. लेकिन एक सैनिक की पत्नी और बेटी होने का फर्ज अदा करते हुए दोनों ने ही खुद को मजबूत किया और इस दुख की घड़ी में एक दूसरे का हाथ थाम उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. लिड्डर की बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












