
LPG Price Hike: आज से महंगा हो गया LPG सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक हुई इतनी बढ़ोतरी
AajTak
LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 सितंबर से बढ़ोतरी हो गई है. नए बदलाव के बाद 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,691.50 रुपये हो गई है. इस इजाफे के बाद मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1605 रुपए से बढ़कर 1644 रुपए हो गई है.
एलपीजी गैस सिलेंडर पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. आज यानी 1 सितंबर से ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. एलपीजी सिलेंडर में बढ़ोतरी 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में ही की गई है, ऑयल कंपनियों ने 14 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है.
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमतें भी सामने आ गई हैं. नई कीमतों के मुताबिक 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 39 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. इजाफे के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है.
किस शहर में बढ़े कितने दाम?
इंडियन ऑयल कंपनी (IOCL) की वेबसाइट में दी गई जानकारी के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी 1 सितंबर से लागू हो गई है. इस इजाफे के बाद मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1605 रुपए से बढ़कर 1644 रुपए हो गई है. कोलकाता में कीमत 1764.50 रुपए से बढ़कर 1802.50 रुपए तो वहीं चेन्नई में यह कीमत 1817 रुपए से बढ़कर 1855 रुपए हो गई है.
पिछले महीने भी हुई थी बढ़ोतरी













